इजरायल ने गाजा में बंधकों को मुक्त कराने के लिए संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दी

यरूशलम, 18 जनवरी (वार्ता) इजरायल सरकार ने शनिवार को एक लंबी कैबिनेट बैठक के बाद गाजा पट्टी में उसके बंधकों की रिहाई के उद्देश्य से संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी। कैबिनेट बैठक में 24 मंत्रियों ने पक्ष में और आठ ने विपक्ष में मतदान किया। यह समझौता रविवार से प्रभावी होने की उम्मीद है।

गाजा में बंद तीन इजराइली महिलाओं और 95 फिलिस्तीनी कैदियों को समझौते के पहले चरण के तहत कल रिहा किया जाना है।

इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक में कहा कि उन्हें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि उनके पदभार ग्रहण करने के बाद इजरायल को रोकी गई हथियारों की आपूर्ति मिलेगी।

श्री नेतन्याहू ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर हम समझौते के दूसरे चरण तक नहीं पहुंचते हैं, तो हमारे पास लड़ाई में वापस लौटने के लिए अतिरिक्त उपकरण होंगे। समझौते के उल्लंघन की स्थिति में श्री ट्रम्प इजराइल को युद्ध में वापस लौटने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को इजरायल की प्रतिबंधित सुरक्षा कैबिनेट द्वारा गाजा में बंधकों के लिए संघर्ष विराम समझौते के पक्ष में मतदान करने के बाद पूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। हालांकि दो दक्षिणपंथी मंत्रियों, इतामार बेन-ग्वीर और बेज़ेल स्मोट्रिच ने समझौते का विरोध किया और समझौते के पहले चरण के पूरा होने के बाद गाजा में लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की मांग की। संघर्ष विराम के बाद हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा।

हमास ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों की ओर से विवादों का समाधान हो गया है, एक दिन पहले समूह ने एक बयान में समझौते की पूरी शर्तों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।

 

Next Post

23 लाख रुपए की लागत से 35 किसानो की चमकेगी तकदीर

Sat Jan 18 , 2025
बागली:समाज प्रगति सहयोग अंतर्गत पुंजापुरा प्रगति समिति पुंजापुरा बागली जिला देवास द्वारा सहभागी सिंचाई प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत पारस सिंचाई परियोजना के ग्राम चंदूपूरा पंचायत चंदूपुरा में वाटर कोर्स नंबर 7 की शुरुआत दिनांक किसने की उपस्थिति में शुक्रवार को की इस शुभ अवसर पर बागली जनपदअध्यक्ष नाहर सिंह मुजाल्दे भाजपा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।