खेलते समय कुएं में गिरने से मासूम बालिका की मौत

सरई । जिले अंतर्गत सरई थाना क्षेत्र के ग्राम साजापानी से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ निवासी चंद्रशेखर सिंह की मासूम बच्ची रेखा बैग उम्र 6 वर्ष की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे गांव और शोकाकुल परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही साजापानी के सरपंच प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसके कारण पूरा मामला अब गहन जांच का विषय बन गया है।

Next Post

संघ के सह सरकार्यवाह सहित 350 महिला प्रतिनिधि ग्वालियर में करेंगी बड़ी बैठक

Thu Sep 24 , 2026
ग्वालियर। संघ के महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक 26 और 27 सितंबर को एलएनआईपीई के रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों से तथा देश के सभी प्रांतों से विभिन्न स्तर के दायित्वों से जुड़ी करीब 350 महिला प्रतिनिधि एवं […]

You May Like