
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र की पद्मावती कॉलोनी में काम के दौरान एक मिस्त्री की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल पिता प्रह्लाद, निवासी पुनासा खंडवा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राहुल क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़ा। साथी कर्मचारी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
