राशिफल-पंचांग: 15 जुलाई 2026

पंचांग 15 जुलाई 2026:-

रा.मि. 24 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल प्रतिपदा बुधवासरे दिन 1/23, पुष्य नक्षत्रे रात 12/31, हर्षण योगे दिन 10/48, वव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार कर्क, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 15 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक हानि होगी. भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा. वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. मित्र भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में मित्रों की लाभदायक योजना बनेगी. बौ़िद्धक कार्य विचार विमर्श होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी. गृहकार्यो में सफलता मिलेगी.

मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ कीयोजना बनेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आर्थिक गृहकार्यो में दक्षता रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो में स्थाई लाभ का योग है. कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोबल बनारहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों का भूमि भवन संबंधी कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, मित्रों से विचार विमर्श होगा.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक क्रोध से बचना चाहिये. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा, मित्रों व भाईयों से सहयोग बना रहेगा.

————————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 15 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, संतोषी, एकांतप्रिय महत्वाकांक्षी स्वाभाव का होगा. इनकी शिक्षा अच्छी होगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. माता पिता के प्रति आस्थावान और स्नेही रहेगा.

————————————————————

मेष- पुमकर मुश्किलें दूर हो सकती है, जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी, साधनों की अनुकूलता रहेगी, लाभदायक अवसर मिलेंगे, विवादों को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, आपके खुले विचारों की सहकर्मी आलोचना करेंगे, नये कामकाज की शुरूआत हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मिथुन- जिद में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं, भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च होगा, शादी विवाह के कार्यों में खर्च होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- तय कार्यक्रम में बदलाव से समस्या हो सकती है, बिखरे कार्यों का समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी, राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह- कार्य को समय पर निपटाने की आदत डालें, सफलता मिलेगी, अधिकार में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा मिलेगी, अतिथि वृषभमन हो सकता है.

कन्या- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है, किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा, सुख सुविधाओ ंमें वृद्धि होगी, विवादों को टालें.

तुला- नए संपर्क केरिअर बनाने में सहायक रहेंगे, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी रहने से तनाव रहेगा, वैभवविलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, आजीविका के प्रयास सफलहोंगे.

वृश्चिक- निजी कार्यों को टालने से समस्या हो सकती है, संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने के आसार हैं, जो भी मिल जाये उसी में संतोष रहेगा. यश प्राप्त होगा.

धनु- पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से समस्या बढ़ सकती है, मित्र व कुटुम्बियों के संबध्ंा में मधुरता रहेगी, जोड़तोड़ के कामकाज सफल होगा, परिश्रम अधिक रहेगा.

मकर- बुजुर्गो के व्यवहार से खिन्नता होगी, उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे. कामकाज के प्रति लगन, निष्ठा की रूचि रहेगी. कार्य पूरे होने का हर्ष होगा.

कुम्भ- संतान को भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मेहनत का भरपूर लाभ होगा, आय व्यय समान रहेगा, पेट संबंधी विकार होगा, खानपान पर संयम रखें.

मीन- मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है, नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी, राजकीय कार्यों में समाधान होगा, मागंलिक कार्य में खर्च होगा.

————————————————————

व्यापार-भविष्य:

आषाढ शुक्ल प्रतिपदा को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, के भाव में उठाल आयेगा. लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. रूई, चांवल सरसों, लाख गेहॅू, चना, के भाव में वृद्धि होगी. आज बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 6068 है.

————————————————————

Next Post

बढ़ती महंगाई: अर्थव्यवस्था के लिए चेतावनी

Wed Jul 15 , 2026
देश में एक बार फिर खाद्य महंगाई चिंता का विषय बन गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार जून में खाद्य महंगाई बढक़र 5.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो पिछले 17 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं खुदरा महंगाई भी बढक़र 4.38 प्रतिशत हो गई है. इसका सीधा असर […]

You May Like