बीएचईएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही। समारोह में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया गया।

बीएचईएल के सतर्कता विभाग द्वारा विद्यार्थियों और कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके तहत 5 अक्टूबर को विक्रम स्कूल में निबंध, 8 अक्टूबर को जवाहर स्कूल में भाषण तथा 17 अक्टूबर को कस्तूरबा कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, 23 अक्टूबर को बिलखिरिया कलां गांव में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि समृद्धि का अर्थ केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि जनविश्वास भी है। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता मजबूत करने के लिए निवारक सतर्कता तथा व्यक्ति-निर्भरता के बजाय व्यवस्था आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिसकर्मियों के कल्याण और सुविधाओं की डीजीपी ने की समीक्षा

Tue Nov 3 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा […]

You May Like