
ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 के गोलपाड़ा क्षेत्र में सैनिक की विधवा पत्नी के प्लॉट की दीवार को पड़ोसी ने तोड़ दिया। सैनिक की विधवा पत्नी लक्ष्मी सिकरवार के पास प्लांट की रजिस्ट्री नामांतरण सहित कोर्ट का आदेश भी है जिस पर यह दीवाल बनाई गई थी। पड़ोसी संजय राजोरिया, प्रशांत राजोरिया पुत्र महेश राजोरिया दीवाल तोड़ने के बाद ईट पत्थर मलवा को भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।112 पुलिस सहायता के लिए भी डायल किया। दो पुलिस वाले आए और टी आई के पास ले गए। थाना प्रभारी ने फरियादिया को बंद करने की धमकी दी और प्लाट पर जाने के लिए मना किया। लक्ष्मी सिकरवार ने बताया कि अब वह पुलिस कप्तान को अपनी फरियाद लिखित में देगी।
