जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने शहपुरा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बरखेड़ा में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अनौपचारिक संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया।
निरीक्षण के बाद, उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका और शिक्षकों को बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन और पोषण आहार समय पर और नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित से आंगनवाड़ी एवं स्कूल में व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक चर्चा भी की।
