राष्ट्रपति ने ओडिशा में 12वीं सदी के शक्ति मंदिर में प्रार्थना की

भुवनेश्वर, 03 फरवरी (वार्ता) ओडिशा की छह दिवसीय यात्रा पर सोमवार को पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को जाजपुर में 12वीं सदी के शक्ति तीर्थ मां बिराजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति बाद में नवी गया में धार्मिक अनुष्ठान करेंगी जो पूर्वजों के सम्मान में पूजा-अर्चना करने के लिए एक पवित्र नदी घाट है।

राष्ट्रपति का बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है। चार फरवरी को राष्ट्रपति रायरांगपुर के महुलदिहा स्थित सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी एवं छात्राओं से बातचीत करेंगी।

श्रीमती मुर्मु सरकारी आयुर्वेद चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल, ओडिशा कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर सौंदर्यीकरण एवं जल निकासी की उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और रायरांगपुर में एमएससीबी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी परिसर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं आधारशिला भी रखेंगी। छह फरवरी को राष्ट्रपति सिमलीपाल में आदिवासी समुदायों की महिलाओं एवं युवाओं से बातचीत करेंगी।

वह भुवनेश्वर में ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित ‘ब्लैक स्वान समिट इंडिया’ में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

Next Post

हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Tue Feb 3 , 2026
देहरादून 03 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया […]

You May Like