शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 लाख के जेवरात बरामद

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी के जेवरात सहित लगभग 2.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान असलम खान के रूप में हुई है, जिस पर पहले से ही 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को, हेमंत कुमार राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 फरवरी को जब वे कुंभ मेले में गए थे, तब उनके घर में चोरी हो गई। चोर उनके सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए। शिकायत के अधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर मुखबिर की सूचना पर असलम खान को गिरफ्तार किया। जिस से पुछताछ करने पर असलम ने चोरी करना कबूल किया और बताया कि उसने अपने भाई मुस्ताक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने असलम के घर से चोरी का सामान बरामद किया है। मुस्ताक अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Next Post

2050 तक भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था पैदा कर सकती हैं करीब दस मिलियन नौकरियां- यादव

Tue Mar 4 , 2025
जयपुर 04 मार्च (वार्ता) केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि वर्ष 2050 तक भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का बाजार और लगभग दस मिलियन नौकरियां पैदा कर सकती है वहीं वैश्विक स्तर यह अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 4.5 ट्रिलियन […]

You May Like

मनोरंजन