केकेआर की नजर लगातार दूसरे आईपीएल खिताब पर

कोलकाता, (वार्ता) मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) नए नेतृत्व में टाटा आईपीएल 2025 सीज़न के लिए कमर कस रही है।

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए कप्तान अजिंक्य रहाणे, मेंटर ड्वेन ब्रावो, हेड कोच चंद्रकांत पंडित और उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर ने आगामी सीज़न और टीम की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए। रहाणे ने कहा, “ मुझे यह अवसर देने के लिए मैं प्रबंधन का वास्तव में आभारी हूँ।” अनुभवी बल्लेबाज ने खिताब बचाने की चुनौती को स्वीकार किया, लेकिन तत्काल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुये कहा “ हम इस सीज़न में निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

बल्लेबाजी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने टीम प्रथम मानसिकता पर जोर दिया और कहा “ मैंने हमेशा वहीं खेला है, जहाँ टीम चाहती थी कि मैं खेलूँ। टीम की सोच हमेशा पहले आती है।” मेंटर ड्वेन ब्रावो ने टीम की सफलता को लेकर कहा “ पिछले सीज़न की कुछ अच्छी चीजों को बदलने की कोशिश करना मेरे लिए अपमानजनक होगा। शाहरुख जैसा बॉस होना अच्छा है, जो निश्चित रूप से खेल में वास्तव में निवेश करता है… वह ऊर्जा और वह वाइब, मैं उसे यहाँ भी लाने की कोशिश करने जा रहा हूँ।”

नीलामी में अच्छी खासी कीमत पाने वाले उपकप्तान वेंकटेश अय्यर ब्रावो के साथ काम करने को लेकर उत्साहित थे। अय्यर ने कहा, “ वह इतिहास के सबसे सफल टी20 खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए वह बहुत अनुभव लेकर आए हैं। अनुभव से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने बहुत सारे मैच खेले हैं; उन्होंने वेस्टइंडीज और जिन फ्रैंचाइजी के लिए खेला है, उनके लिए बहुत सारे मैच जीते हैं।”

Next Post

गौवंश से भरा बिना नंबर का टवेरा वाहन पकड़ाया

Sun Mar 16 , 2025
भैंसदेही: भैंसदेही थाना अंतर्गत ग्राम कोथलकुण्ड के हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने बैतूल से परतवाड़ा की ओर जा रही गौवंश से भरी टवेरा गाड़ी पकड़ी है कार्यकर्ताओं ने वाहन का सावलमेंढा से लामघाटी तक लगभग 9 किलोमीटर पीछा किया जिससे लामघाटी जोड़ के पास अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।