राजा रघुवंशी हत्या प्रकरण: गवाहियों का अगला चरण तय, नए खुलासे आएंगे सामने

इंदौर:राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई नए मोड़ पर पहुंच गई है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी के शिलांग कोर्ट में तीन दिनों तक चले बयानों के बाद अब कुछ और गवाहों को इंदौर से बुलाए जाने की तैयारी है. विपिन का दावा है कि कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें सूचना मिली कि दिसंबर में ही इंदौर के कुछ लोगों की गवाही होना तय है. ये लोग कौन हैं इस बारे में उन्होंने नाम बताने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि “सूची तैयार है, बुलावा किसी भी समय आ सकता है.”

ज्ञात हो कि शहर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के भाई विपिन रघुवंशी हाल ही में दूसरी बार शिलांग कोर्ट पहुंचे थे, जहां 26 नवंबर से तीन दिन तक उनके बयान और क्रॉस एग्जामिनेशन हुए. इस दौरान हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्क्रीन पर सामने आए. विपिन का कहना है कि उन्होंने सभी को पहले से अलग—नए कपड़ों में देखा.

विपिन रघुवंशी ने बताया कि वे अपने भाई राजा को भले बचा नहीं पाए, लेकिन न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखे हुए हैं. उन्हें विश्वास है कि कोर्ट सच्चाई सामने लाएगा और आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी. इसी दौरान एक और दावा सामने आया है कि सोनम का भाई गोविंद हाल ही में शिलांग जाकर अपनी बहन से मिला है, स्थानीय लोगों से उन्हें जानकारी मिली कि गोविंद न सिर्फ सोनम से मिला बल्कि ठंड से बचाव के लिए कपड़े भी देकर आया है.

शिलांग जाने से पहले ही विपिन को इस मुलाकात की आशंका थी, जिसकी पुष्टि वहां मौजूद लोगों ने कर दी. इस हत्याकांड से सूत्रों का कहना है कि गवाहों की अगली खेप में इंदौर से जिन लोगों को बुलाया जाना है, वे मामले के लिए अहम माने जा रहे हैं. इससे हत्याकांड की सुनवाई और धारदार होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Next Post

संसद को चुनावी हार-जीत की निराशा, अहंकार का अखाड़ा न बनने दें : मोदी

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि उन्हें चुनावी हार-जीत के परिणामों से बाहर निकलकर इसकी निराशा या अहंकार का अखाड़ा संसद को नहीं बनाना चाहिए और जनता की आकांक्षाओं तथा लोकतंत्र की मर्यादाओं के अनुरूप संसद की कार्यवाही में […]

You May Like

मनोरंजन