
नवभारत न्यूज
रीवा, 30 जनवरी, निगम आयुक्त के निर्देशानुसार बल्क वेस्ट जेनरेटर प्रतिष्ठानों, गुमटियों आदि द्वारा खुले में कचरा फैलाने पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है.
खुले में कचरा फैलाने पर 10 हजार से अधिक का डिजिटल चालान काटा गया और रहवासियों द्वारा खुले में कचरा फेकने पर नोटिस दी गई है. 30 जनवरी को खुले में कचरा फेंकने और बल्क वेस्ट उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की गई. ढेकहा मोहल्ले के विभिन्न स्थानों पर होटलों और ठेले वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 10,000 रुपये की डिजिटल चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही रहवासियों द्वारा खुले प्लॉट में कचरा फेंकने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया. इस दौरान समझाइश भी दी गई कि कचरे का सही प्रबंधन करें और खुले में कचरा न फेंकें. अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी श्रीमती रूपाली द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड दरोगा आदि मौजूद रहे.
