सतना: नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाते हुए अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल के साथ-साथ भी चाकू बरामद किया गया.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि बगहा बाइयपास के निकट संगठित होकर अड़ीबाजी करने के लिए खड़े हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बगहा बायपास के निकट घेराबंदी कर दी.
जहां पर दो लोग खड़े नजर और और पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. लेकिन जब पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास कि तो उन्होंने पुलिस पर पिस्टल तान दी. लेकिन पहले से तैयार पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया. जांच करने पर उनके पास मौजूद पिस्टल नकली पाई गई. पूछताछ में मालुम हुआ कि नकली पिस्टल दिखाकर दोनों अड़ीबाजी कर रहे थे. पूछताछ में दोनों की पहचान राहुल उर्फ टुली सिंह 30 वर्ष निवासी बगहा और पिंटू उर्फ अनिल सिंह 41 वर्ष निवासी पौराणिक टोला के तौर पर हुई. आरोपियों के कब्जे से 1 प्लास्टिक की नकली पिस्टल, 1 खटकेदार चाकू और 1 टाटा पंच कार बरामद की गई.
