पश्चिमी प्रतिबंध रूस से ज्यादा पश्चिम देशों के लिए नुकसानदायक : डोडिक

बेलग्रेड, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में सर्ब-बहुसंख्यक इकाई, रिपब्लिका सर्पस्का में सत्तारूढ़ स्वतंत्र सामाजिक डेमोक्रेट गठबंधन के नेता मिलोराड डोडिक ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध रूस की तुलना में पश्चिम देशों को ज्यदा नुकसान पहुंचाते हैं।

श्री डोडिक ने कहा, “यह स्पष्ट है कि ये प्रतिबंध रूस की तुलना में इन्हें लगाने वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। बेशक, बेहतर होता अगर ये प्रतिबंध होते ही नहीं, ताकि लोग, राज्य और राष्ट्र बिना किसी बाधा के स्वतंत्र रूप से काम कर सकें।”

मास्को ने बार-बार कहा है कि वह पश्चिम द्वारा रूस पर कई वर्षों पहले शुरू किए गए और लगातार बढ़ते प्रतिबंधों के दबाव का सामना करेगा। मास्को ने यह भी कहा है कि पश्चिम में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की विफलता को स्वीकार करने का साहस नहीं है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने बार-बार यह राय व्यक्त की है कि प्रतिबंध अप्रभावी हैं।

 

Next Post

ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित

Fri Mar 27 , 2026
वाशिंगटन, 27 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए रोक दिया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को छह अप्रैल को पूर्वी समयानुसार रात […]

You May Like