सारनी। महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर आर पी सिंह ने ग्राम भारती महिला मंडल के बालिका सुधार गृह का निरिक्षण किया.निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने बालिका गृह में निवासरत बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बालिकाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा और संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बालिकाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में बालिका गृह में 13 बालिकाएं निवासरत हैं, जिनमें से 7 बालिकाएं नियमित रूप से विद्यालय जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा उन्हें सुरक्षित, संवेदनशील एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल के श्री गौतम (जिला कार्यक्रम अधिकारी), अमिताभ (ज्वाइंट डायरेक्टर) विनोद इवने (बाल संरक्षण अधिकारी) सहित बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती सरला अनेराव एवं अन्य संस्था कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने विभाग के अमिताभ एवं गौतम अधिकारी के सतत सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां विभागीय अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए इसे बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट पहल बताया।
