ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, शादी की खुशियों में पसरा मातम

सीधी। शहर के जमोड़ी थानांतर्गत अधियारखोह में एक युवक द्वारा ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद

शादी की खुशियों में मातम पसर गया। मृतक की पहचान अशोक साकेत पिता समय लाल साकेत 20 वर्ष

निवासी बरमानी थाना मझौली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अशोक साकेत 24 अप्रैल 2026 को अपनी ससुराल अधियारखोह आया था, जहां उसकी बड़ी साली की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 26 अप्रैल को बारात आई और 27 अप्रैल 2026 को करीब दोपहर 1 बजे बारात की विदाई हुई। इस दौरान मृतक का बड़ा भाई संतोष साकेत भी मौके पर मौजूद था, जो विदाई के बाद अपने घर बरमानी लौट गया। परिजनों के अनुसार, संतोष साकेत के घर पहुंचते ही ससुराल पक्ष से फोन आया कि उसके भाई अशोक ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार को लगभग दोपहर 3 बजे अशोक साकेत ने ससुराल स्थित दिनेश साकेत के पक्के मकान में बने लोहे के रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के बड़े भाई संतोष साकेत ने आरोप लगाया है कि जब वह वहां से निकला था, तब उसके भाई में किसी प्रकार की नाराजगी या तनाव नहीं था। उसने आशंका जताई है कि उसके जाने के बाद क्या हुआ, यह जांच का विषय है। साथ ही उसने दिनेश साकेत एवं उनके परिवार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची जमोड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने किए महाकाल के दर्शन

Mon Apr 27 , 2026
उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री निकिता दत्ता ने सोमवार को उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन किए। वे सुबह मंदिर पहुंची थी। उनके साथ कुछ पारिवारिक लोग भी थे। निकिता ने गर्भगृह के बाहर से दर्शन किए। इसके बाद नंदीहाल में बैठकर पूजन-अर्चन संपन्न किया। मंदिर समिति ने अभिनेत्री दत्ता का सम्मान […]

You May Like