भोपाल।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर जिस नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है. इस मामले में अब विदेशी आरोपी महिला नाकिजीटो जोन उर्फ नाबांयुगा जरिया से पुलिस पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार महिला के जरिए भारत में संचालित इस नेटवर्क के फंड़ाफोड़ की तैयारी है. नाबायुंगा ने इससे पहले देश के किन- किन राज्यों और स्थानों पर नशीले पदार्थ की खेप पहुंचाई है. इसकी भी जानकारी पूछताछ के दौरान ली जा रही है. माना जा रहा कि जल्द ही इस पर भी बड़ा खुलासा हो सकता है. महिला नाकिजीटो जोन के खिलाफ एनडीपीएस के तहत पुलिस ने प्रकर्ण दर्ज किया है.
मादक पदार्थों को लेकर युगांड़ा की महिला दिल्ली से ट्रेन से रवाना हुई थी. जिसे वह मुंबई पहुंचाने वाली थी. जानकारी सामने आई है कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने खुफिया सूचना लेते हुए कार्रवाई को पूरा किया है. 28 अगस्त की सुबह डीआरआई अधिकारियों ने विदेशी महिला को ड्रग्स के साथ पकड़ा. बता दें कि भोपाल स्टेशन पर इस साल के इसी महीने में यह दूसरी बार है जब मादक पदार्थों को पकड़ा गया है. 20 अगस्त को डीआरआई और रेलवे के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई पूरी की. भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों को रोककर उनके पास लगभग 25 किलोग्राम थाईलैंड निर्मित हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया था. जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए आंकी गई.
