दिल्ली सरकार ग्यारह स्थानों पर करेगी योग का आयोजन : रेखा

नयी दिल्ली 20 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को ग्यारह स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और वह स्वयं यमुना तट पर सोनिया विहार में ख़ुद योग में हिस्सा लेंगी।

श्रीमती गुप्ता ने शुक्रवार को यहाँ संवाददाताओं से कहा कि कल दिल्ली सरकार की ओर से ग्यारह जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार पहली बार योग दिवस पर बड़े बड़े आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में सरकार के सभी घटक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी संस्थाएं इसमें शामिल हो रही जिससे यहाँ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह यमुना तट पर सोनिया विहार में ख़ुद योग में हिस्सा लेंगी। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और सांसद अलग अलग स्थानों पर योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को योग को अपनाने में दिक्कत थी क्योंकि उनको इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा नजर आता था लेकिन अब बड़े स्तर पर कार्यक्रम कराये जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की पहचान वर्षों तक कुछ गिने चुने पर्यटक स्थलों से होती थी लेकिन अब दिल्ली के कोने कोने में पर्यटक स्थल विकसित किये गए जो लोगों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय समेत तमाम स्थल हैं जहाँ पर्यटक आते हैं।

उन्होंने कहा कि योग समग्र जीवन जीने की कला है आज पूरा विश्व योग को अपनाया है। जब दुनिया भर में लोगों को योग करते देखते है तो बहुत आनंद की अनुभूति होती है। दिल्ली स्वास्थ्य क्षेत्र में नए माइलस्टोन बनाना चाहते हैं उसमें योग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को योग से जुड़ने का अपील की।

Next Post

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत,कारण स्पष्ट नहीं

Fri Jun 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) कनाड़ा में वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा है कि कैलगरी विश्वविद्यालय में पढने वाली एक भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की मौत हो गई है। दूतावास ने छात्रा की मौत का कारण नहीं बताया लेकिन कहा है कि वह अधिकारियों के संपर्क में है […]

You May Like