ग्वालियर: लोक जनशक्ति पार्टी ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर से सदस्यता अभियान प्रारंभ करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी रोड स्थित सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मोती महल नदी गेट एवं अन्य मार्गो से होती हुई तारागंज स्थित दरगाह पर समाप्त हुई। इस जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद रत्नाकर ने कहा कि चिराग पासवान की जो नीतियां हैं उनको जन-जन तक और घर घर तक पहुंचाने के लिए यह आशीर्वाद यात्रा निकाली गई है और मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी ने ग्वालियर चंबल संभाग से शुरुआत की है।
शुरुआत में ही क्षेत्रीय लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी हमेशा गरीबों के हित के लिए खड़ी रही है। चिराग पासवान की नीतियां स्पष्ट है कि गरीब दलित लोगों की हर तरह से मदद करना उनकी समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है, वहीं इंदौर से आए प्रदेश के प्रधान महासचिव सावंत जायसवाल ने बताया कि जनआशीर्वाद यात्रा एक सोच थी जिसे हमें ग्वालियर चंबल से शुरू करना था क्योंकि आज देश में अधिकतर नेता ग्वालियर चंबल से पहुंचे हैं और हमको क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, इसके बाद हम इंदौर में यात्रा को निकालेंगे।
