विनय असाटी
दमोह:पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने प्रशासनिक दृष्टि से पुलिस अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल करते हुए एक नई सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार किए गए प्रमुख बदलाव
में निरीक्षक रचना मिश्रा को एजेक शाखा से हटाकर थाना पटेरा का थाना प्रभारी बनाया गया है।निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ अजाक शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उप निरीक्षक नीतीश जैन को थाना रनेह का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।उप निरीक्षक चंदन सिंह का तबादला थाना रनेह से थाना कोतवाली में किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थ अधिकारियों को तत्काल नवीन पदभार ग्रहण कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।इस फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की अपेक्षा की जा रही है।
Next Post
उप मुख्यमंत्री से सर्व ब्राह्मण समाज की सौजन्य भेंट
Sun Aug 23 , 2026
बालाघाट:मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बैहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसी क्रम में जिला सर्व ब्राह्मण समाज, बालाघाट के अध्यक्ष श्री राजेश पाठक के नेतृत्व में […]

You May Like
-
8 months ago
पारा 8 डिग्री: कोहरा-सर्द हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन
-
8 months ago
महिला एसआर्ई को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना