
रीवा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पाण्डेय निर्वाचित हुए है. सातवीं बार वह अध्यक्ष बने है. 12 प्रत्याशी मैदान में थे अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक कुमार शुक्ला को पराजित कर अध्यक्ष बने
जिला अधिवक्ता संघ रीवा निर्वाचन 2026 के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूर्यनाथ पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई कि पदाधिकारियों की मतगणना 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से प्रारंभ की गई जो 25 अप्रैल को सुबह समाप्त हुई. अध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र पाण्डेय अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक कुमार शुक्ला से 278 मतो से विजयी घोषित किये गये. उपाध्यक्ष पद हेतु कमलेश्वर प्रसाद तिवारी अपने निकटतम प्रत्याशी मानवेन्द्र द्विवेदी से 152 मतो से विजयी घोषित किये गये. सचिव पद में सुलभ पाण्डेय अपने निकटतम प्रत्याशी धीरेन्द्र चतुर्वेदी से 60 मतो से विजयी घोषित किये गये. सह सचिव पद में अनिल तिवारी अपने निकटतम प्रत्याशी शिवालिका यादव से 132 मतो से विजयी घोषित किये गये. कोषाध्यक्ष पद में नीलम चतुर्वेदी अपने निकटतम प्रत्याशी अंकिता पाण्डेय से 57 मतो से विजयी घोषित की गई. ग्रंथपाल पद हेतु राममणि मिश्रा अपने निकटतम प्रत्याशी आनंद कुशवाहा से 118 मतो से विजयी घोषित किये गये. सभी विजयी प्रत्याशियों को घोषणा उपरांत प्रमाण पत्र दिये गये. 25 अप्रैल को 12 बजे दिन से कार्यकारिणी सदस्यों के लिये मतगणना प्रारंभ कर दी गई है जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही.
