फिलीपींस में भूकंप के झटके

मनीला 28 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के तटवर्ती जलक्षेत्र में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने यह जानकारी दी है।

संस्थान ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7:07 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी।

उन्होंने बताया कि दावो ऑक्सिडेंटल प्रांत के सारंगनी शहर से लगभग 85 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आए भूकंप की गहराई 79 किलोमीटर पर थी।

संस्थान ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Next Post

आज कारगिल शहीद सरमन सिंह का बलिदान दिवस मन रहा

Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर: कारगिल शहीद सरमन सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को आज सुबह श्रद्धासुमन अर्पित की गई। सेना द्वारा उन्हें सलामी दी गई एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। आज ही शाम 7बजे से देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन […]

You May Like