कपासी गांव में कुत्तों की दहशत, हफ्ते भर में 12 से अधिक घायल

टीकमगढ़। बम्होरी कलां के कपासी गांव में स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। इन स्ट्रीट डॉग्स ने बुधवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों को काट लिया है। जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलेरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज कर जिला चिकित्सालय के लिए रवाना कर दिया है। ग्रामीण अरविंद अहिरवार के अनुसार गांव में 25 से 30 कुत्तों का एक झुंड है। ये कुत्ते रास्ते में मिलने वाले लोगों, बच्चों और पशुओं पर हमला करते हैं। पिछले एक सप्ताह में कुत्तों ने 12 से अधिक लोगों को घायल किया है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। कुत्तों के हमलों से गांव में भय का माहौल है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है। कुत्तों के झुंड अचानक हमला कर देते हैं। गायों और बैलों सहित अन्य पशु भी इनके हमलों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकडऩे की मांग की है। उनका कहना है कि कोई बड़ी दुर्घटना होने से पहले इस समस्या का समाधान जरूरी है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब लोगों ने मांग की है कि इन कुत्तों को पकड़कर कहीं और छोड़ा जाए जिससे लोग सुरक्षित हो सकें।

Next Post

रंग पंचमी पर अचलेश्वर महाराज निकले नगर में होली खेलने

Wed Mar 19 , 2025
ग्वालियर। रंगपंचमी पर वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए भगवान चक्रधर एवं देवाधिदेव बाबा अचलनाथ ने परस्पर होली खेली। बाबा अचलनाथ नगर भ्रमण करने के बाद भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण से होली खेलने के लिए श्री सनातन धर्म मंदिर में पधारे जहां भगवान चक्रधर की […]

You May Like