नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) परिचालन में पिछले कुछ समय से परेशानी का समाना कर रही निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार को जाने वाली अपनी सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी। इससे पहले गुरुवार को भी उसने दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द की थीं। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की आज दिल्ली से रवाना होने वाली 225 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। इनमें 135 उड़ानें यहां से जाने वाली और 90 देश के दूसरे शहरों से यहां आने वाली उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की सूचना है। इससे पहले, दिल्ली हवाई अड्डे की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक मशविरा में बताया गया है कि आज रात 11:59 बजे तक उसकी सभी उड़ानें रद्द हो गयी हैं। अन्य विमान सेवा कंपनियों को परिचालन सामान्य है।
Next Post
पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को याद किया
Fri Dec 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट […]

You May Like
-
1 year ago
कूलरों में लार्वा मिलने पर जुर्माना
-
4 months ago
राज्य वित्त विभाग की 3 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच
