शहपुरा में दो घरों के टूटे ताले, लाखों का माल ले गए चोर 

जबलपुर। शहपुरा में दो घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों का माल ले गए। पुलिस ने बताया कि अरविन्द सिंह राजपूत 53 वर्ष निवासी कैथरा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय प्राथमिक शाला नाचनखेड़ा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 29 अगस्त को सुबह लगभग 9-40बजे रिश्तेदारी में नारायणपुर सुरखी जिला सागर अपने परिवार सहित गया था, देर रात जब घर वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला। गोदरेज में रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी 45 हजार रूपये नहीं थे। इसी प्रकार दशरथ विश्वकर्मा 50 वर्ष निवासी ओम शांति कालोनी शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कारपेंटर का काम करता है। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर बैग के अंदर रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, चूडी, झुमकी, चांदी की 3 जोड पायल, नगदी 5 हजार रूपये चुरा कर ले गया।

Next Post

जन आंदोलन की भूमि बिहार में मील का पत्थर साबित हुई वोटर अधिकार यात्रा : कांग्रेस

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 1300 किमी लंबी वोटर अधिकार यात्रा को जो सम्मान मिला है वह बिहार में आंदोलन की गौरवशाली इतिहास में मील का पत्थर बनी है और अब गरिमा और प्रतिष्ठा के साथ राज्य की […]

You May Like

मनोरंजन