
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार को राज्य के 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन बनाया गया है, जबकि वे पहले सागर जोन में पदस्थ थे। वहीं, सुशील कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। चन्द्रशेखर सोलंकी को सागर जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि संचित कुमार जैन को चम्बल जोन मुरैना में आईजी पदस्थ किया गया है। कुमार सौरभ को भी मुरैना भेजा गया है और वे अब आईजी चम्बल रहेंगे।
सुनील कुमार जैन को सागर जोन का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल और सुरज वर्मा को पुलिस अधीक्षक, दतिया बनाया गया है। अन्य तबादलों में, अभिजीत रंजन को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल और अभिनव विश्वकर्मा को कटनी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
