रायसेन में संघ शिक्षा वर्ग का समापन, स्वयंसेवकों ने किया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन

रायसेन। प्रेसिडेंसी कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रान्त के संघ शिक्षा वर्ग का समापन रविवार को हुआ। इस 15 दिवसीय शिविर में 216 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने योग, सूर्य नमस्कार, नियुद्ध, दंड युद्ध, पदविन्यास सहित अन्य शारीरिक शिक्षाओं का प्रदर्शन किया।समारोह में प्रान्त संघचालक अशोक पांडेय ने संघ के चार ऐतिहासिक कालखंडों की चर्चा करते हुए बताया कि 1925 से लेकर आज तक संघ ने कैसे उपेक्षा, दमन और प्रतिबंध जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज में स्वीकार्यता हासिल की। उन्होंने बताया कि संघ ने राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता को लेकर आज देशभर में 73,000 से अधिक शाखाएं और 40 से अधिक समविचारी संगठनों के माध्यम से कार्य विस्तार किया है।

उन्होंने बताया कि संघ वर्तमान में शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है और पांच प्रमुख परोपकारी विषयों पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वबोध (गौरवबोध), और सामाजिक भागीदारी पर केंद्रित होकर कार्य कर रहा है। समापन कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि संघ की कार्यशैली सामान्य जन को जोड़कर, गीत, खेल और विचार-विमर्श के माध्यम से समाज को संगठित करने की रही है। शिक्षार्थियों ने अपने अनुशासन और समर्पण से संघ के सिद्धांतों का प्रदर्शन किया।

Next Post

शक्ति प्रदर्शन: 3 को संगठन सृजन अभियान, राहुल की वरिष्ठ नेताओं संग मैराथन बैठक

Sun Jun 1 , 2025
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे और प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मैराथन बैठकें करेंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रदेश […]

You May Like