जबलपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन अब नए नंबर के साथ स्थायी रूप से चलेगी

भोपाल। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 20164/20163 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित नंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन जबलपुर से 29 मई और बान्द्रा टर्मिनस से 30 मई से नियमित नम्बर से परिचालन किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 20164 जबलपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 29 मई से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर नरसिंहपुर 18:03 बजे, पिपरिया 19:03 बजे, इटारसी 20:30 बजे, नर्मदापुरम 21:03 बजे, भोपाल 22:30 बजे, संत हिरदाराम नगर 23:03 बजे, पहुँचकर अगले दिन उज्जैन पर मध्यरात्रि 02:10 बजे, रतलाम 03:50 बजे, वडोदरा जंक्शन 07:40 बजे, सूरत 10:05 बजे, वापी 11:37 बजे तथा बोरीवली पर 13:23 बजे ठहराव लेते हुए शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस दोपहर 14:15 बजे पहुँचेगी.

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20163 बान्द्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 30 मई से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा टर्मिनस से 16:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली पर 16:58 बजे, वापी पर 19:37 बजे, सूरत पर 21:05 बजे, वडोदरा जंक्शन 22:46 बजे, पहुँचकर अगले दिन रतलाम पर मध्य रात्रि 02:45 बजे, उज्जैन पर 05:10 बजे, संत हिरदाराम नगर 08:00 बजे, भोपाल 08:25 बजे, नर्मदापुरम 09:35 बजे, इटारसी पर 11:00 बजे, पिपरिया पर 12:13 बजे तथा नरसिंहपुर 13:18 बजे ठहराव लेते हुए रविवार को जबलपुर दोपहर 15:10 बजे पहुँचेगी.

इस गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

Next Post

भोपाल रोजगार मेला: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 101 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sat May 23 , 2026
भोपाल। रेलवे ऑडिटोरियम, नर्मदा रेलवे क्लब, हबीबगंज में शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त अभ्यर्थियों को इस अवसर पर नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें […]

You May Like