पसंद का खाना नहीं मिला तो बेटे ने माता पिता को पीटा

इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने पसंद का खाना नहीं मिलने पर अपने ही बुजुर्ग माता पिता के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.घटना लिंबोदी फेस 3 स्थित एक फ्लैट की है, 65 वर्षीय गुरुदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका बेटा बलविंदर सिंह शराब पीने का आदी है और अक्सर घर में विवाद करता है.

रात को नशे में घर पहुंचा बलविंदर डाइनिंग टेबल पर अपनी पसंद का खाना नहीं देखकर भड़क गया. उसने गाली गलौज शुरू कर दी. समझाने पर वह और उग्र हो गया और पिता गुरुदेव सिंह व मां रवींद्र कौर के साथ लात घूंसे से मारपीट कर दी. थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि हमले में दोनों बुजुर्ग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज, फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सीमा सुरक्षा बल अकादमी में लगे चंदन के पेड़ काट ले गए चोर

Sat Jun 20 , 2026
ग्वालियर:सीमा सुरक्षा बल की प्रतिष्ठित टेकनपुर अकादमी के परिसर में अज्ञात बदमाशों ने चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां काटकर चोरी कर लीं. चंदन की लकड़ी की बाजार में ऊंची कीमत होने के कारण ऐसे मामलों को गंभीर माना जाता है. इसका पता निरीक्षण के दौरान चला.अकादमी अधिकारियों द्वारा कैंपस […]

You May Like