दिग्विजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप: मतदान और ईवीएम में हेराफेरी कर सत्ता हासिल की, आरएसएस पर संस्थानों पर कब्जे का लगाया आरोप

इंदौर। सनातन धर्म सर्व व्यापी है, लेकिन हिंदुत्व नहीं।हिंदुत्व का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। हिंदुत्व का एक ही काम है, दूसरे धर्म के खिलाफ नफरत फैलाना है। आज भाजपा और आरएसएस ने वैमनस्यता को घर घर पहुंचा दिया है। भाजपा ने मतदान और ईवीएम मशीन में हेराफेरी करके सत्ता हासिल की है। आज देश के हर सरकारी संस्थान पर उन्माद फैलाने वाले आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। स्थिति यह है कि शिक्षा सहित हर पब्लिक सेक्टर में बिना भ्रष्टाचार के पोस्टिंग और पदस्थापना नहीं हो रही है। उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रेसवार्ता में कही। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 20 अक्टूबर दशहरे के दिन महाकाल से अयोध्या यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा को सत्य सनातन यात्रा का नाम दिया है। सुबह 8 बजे से यात्रा शुरू होकर पहले चरण में 9 किलोमीटर और फिर भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद 3 बजे से शुरू होकर 6 किलोमीटर चलकर रात्रि पड़ाव पर रुक जाएगी। कुल 930 किलोमीटर की यात्रा में 15 किलोमीटर प्रति दिन चलेंगे।

प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भाजपा और आरएसएस कर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी का मुख्य अभियुक्त चंपत राय बच गया है। एसआईटी ने मुख्य कर्ताधर्ता के खिलाफ कोई जांच नहीं की, जबकि उनको चढ़ावा चोरी में 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदने के साक्ष्य दिए गए थे। सिंह ने कहा कि आरएसएस पंजीकृत संस्था नहीं है, फिर भी करोड़ों रुपए कहा से आता है, इसका उन्होंने कोविड का हवाला दिया। आरएसएस ने 7 करोड़ रुपए सहायता का उल्लेख किया।  सनातन धर्म की बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म में प्रेम, प्यार और सहयोग की भावना होती है। कट्टरता का कोई स्थान नहीं है। सावरकर और जिन्ना दोनों यही करते रहे है। गोधरा कांड पर अटलजी के संसद में दिए भाषण का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने कहा था कि मुझे चिंता है, देश में जहर पैदा किया और फैलाया जा रहा है। आज देश में भाजपा और आरएसएस वैमनस्यता फैला रहे है।   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि रामालय ट्रस्ट को राम मंदिर का कार्य सौंपा जाएं और नरेंद्र मोदी द्वारा गठित राममंदिर ट्रस्ट खत्म करे। ट्रस्ट में साधु संतो कमान सौंपी जाए। साथ ट्रस्ट में राजनीतिक पार्टियों के लोगों का हस्तक्षेप और नियुक्ति नहीं होना चाहिए। राम मंदिर ट्रस्ट में चम्पत राय, ट्रस्ट के सदस्य ज्ञानेश कुमार पर प्रकरण दर्ज हो। अयोध्या में पुनः धर्म की स्थापना हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा और ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म 06 में भारतीय नागरिक से वोट का अधिकार छीना है। मैं  देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करता हूं। ईवीएम मशीन की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने का पक्षधर हूं।  उन्होंने महाकाल मंदिर की जमीन 2.69 हेक्टेयर जमीन पर माधव सेवा ट्रस्ट द्वारा 100 कमरों का होटल निर्माण करने की जानकारी दी। महाकाल और राम के नाम पर लुट रहे है। भाजपा और आरएसएस का यही हिंदुत्व है, जिसका सनातन धर्म से कोई लेना देना नहीं है।

.....

Next Post

ग्वालियर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी, नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा

Sat Oct 17 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर का आभार जताया। अंजना सुखानी ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के […]

You May Like