ग्वालियर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी, नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा

ग्वालियर। ग्वालियर में आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर का आभार जताया। अंजना सुखानी ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से इम्तियाज अली का नाम जुड़ा है और उनके साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है।
वहीं, ग्वालियर की रहने वाली मिस इंडिया और बॉलीवुड सेलिब्रिटी काजल जैन ने बताया कि उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल, वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के संपर्क में हैं और बॉलीवुड में काम करने को लेकर बातचीत जारी है।

.....

Next Post

जटिल किरदारों से चालाक शकुनि तक, चंदन आनंद ने साझा किया अभिनय का अनुभव

Sat Oct 17 , 2026
मुंबई, 17 अक्टूबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में शकुनि का किरदार निभा रहे अभिनेता चंदन आनंद ने अपने अभिनय सफर और किरदारों को गहराई से समझने की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए हैं।’हस्तिनापुर के वीर’ में पांडवों और कौरवों के शुरुआती जीवन तथा उनके व्यक्तित्व को […]

You May Like

Play sound