यात्री वाहनों की जांच, अनियमितता पाए जाने पर जब्ती, काटे चालान

जबलपुर । आरटीओ ने यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। कुल 33 यात्री वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं मिली । अरुणाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन क्रमांक ए आर 11 डी 7775 को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जप्त कर लिया गया। दो वाहनों पर एक ही पंजीयन क्रमांक एमपी 66 पी 0124 की नंबर प्लेट लगी पाए जाने तथा बिना वैध परमिट के संचालन किए जाने पर दोनों वाहनों को जप्त किया गया। वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड यू 2060 का पंजीयन लॉक होने के उपरांत भी संचालित पाया जाने पर उक्त वाहन को जप्त कर लिया गया। अन्य यात्री वाहनो में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन एवं प्रेशर हॉर्न एवं अतिरिक्त लाइट लगे पाए जाने पर प्रेशर हॉर्न और लाइट को निकलवाया गया एवं संबंधित वाहन के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा द्वारा बताया गया कि दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्री वाहनों की जांच निरंतर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना वैध परमिट संचालित होने वाले तथा यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

बंगलादेश के गृहमंत्री ने गारमेंट क्षेत्र में हिंसा को राजनीतिक साजिश करार दिया

Wed Nov 4 , 2026
ढाका, 04 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने रेडीमेड गारमेंट (आरएमजी) क्षेत्र में जारी हिंसा को श्रमिक आंदोलन के बजाय देश को अस्थिर करने की राजनीतिक साजिश करार देते हुए इसके पीछे राजनीतिक तत्वों और आपराधिक गिरोहों का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस बीच सरकार […]

You May Like