दिन में चटक धूप, रात और सुबह हुईं ठंडी

जबलपुर। मौसम प्रणालियों में हुए बदलाव और पारे में गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल गया गया। दिन गरम तो रात-सुबह ठंडी हो गई है। रविवार को सुबह ठंडी का अहसास हुआ। इसके बाद दिनभर चटक धूप खिली रही। रात में हल्की ठंड का एहसास हुआ। रात में ठंडी होने से लोग गरम कपड़े लादे भी नजर आने लगे है। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 75 और शाम को 60 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं तीन से चार किमी की रफ्तार से चली।

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किमी की ऊँचाई तक फैला पश्चिमी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से लगभग 21अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों व उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में और अधिक तीव्र होकर एक अवदाब (डिप्रेशन) में बदल सकता है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 21 अक्टूबर 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

Next Post

दूध शाकाहार नहीं है..विवादित पोस्टर लगाए, पुलिस ने किया जप्त, लगाने वाले हिरासत में 

Sun Oct 19 , 2025
जबलपुर।दूध शाकाहार नहीं है का विवादित पोस्टर लगा दिया गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया साथ ही लगाने वाले युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक गौरीघाट क्षेत्र में दूध शाकाहार नहीं है का पोस्टर लगा था। पुलिस ने गौरीघाट क्षेत्र में दबिश दी, कुछ युवक […]

You May Like