श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाने वाली शेफाली वर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है, जबकि अमनजोत कौर को भी स्क्वाड में जगह मिली है। साथ ही वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने भी चयनकर्ताओं का भरोसा हासिल किया है।

Next Post

मातृभूमि में निवेश कर विकसित राजस्थान की यात्रा में सहभागी बनना एक सुखद अहसास-भजनलाल

Wed Dec 10 , 2025
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में खनन, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन तथा स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति और निवेश की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा हैं कि देश-विदेश के बड़े निवेशक राज्य के इन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं लेकिन प्रवासी राजस्थानियों का अपनी […]

You May Like