
सात लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत परशुराम कॉलोनी निवासी एक बुुजुर्ग सूदखोरों के मकडज़ाल में फंस गया और प्रताडऩा से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सात सूदखोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
पुलिस के मुताबिक सावित्री सिरकिया पति नारायण सिरकिया निवासी परशुराम कॉलोनी, टीआई बंगला के आगे सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति ने 2016-17 में उमाशंकर सोनकर से 1,45,000 रूपये उधार लिये थे एवं अन्य लोगों से भारी ब्याज पर कर्ज लिया था। जिसका ब्याज वो अभी तक देते आ रहे पति कर्ज से परेशान थे उमाशंकर सोनकर उन्हें लोन का कहा और धोखे से मकान की रजिस्ट्री अपने पहचान वाले आकाश चौरसिया के नाम करने की कोशिश कर रहा है। लोन के लिए मना करने पर उसने तुरंत 10,00,000 रूपये की मांग की जिस कारण मानसिक रूप से प्रताडि़त होकर पति ने जहर पी लिया। इन सभी लोगों से जितना पैसे लिया था उससे कहीं ज्यादा ब्याज के रूप में दे चुके हैं परन्तु इन लोगों के द्वारा ब्याज और मूल के लिए परेशान किया जा रहा है। नारायण और उसके पुत्र करन सिरकिया के नाम से पपला सोनकर द्वारा कई चैक लिये गये थे। पपला और अन्य सभी के पास पति का ब्लैंक चैक भी है। परिवार वालों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पुलिस ने उमाशंकर सोनकर, अरविंद कोरी, कौशल सोनकर, बिरजू सोनकर, धनराज सोनकर, मूलचंद जनवार, लक्ष्मी केवट के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
