
ओमती पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
जबलपुर। कपड़ा कारोबारी को उसके परिचित ने प्लाट बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ की चपत लगा दी। ओमती पुलिस ने रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक जानकारी के मुताबिक राजकुमार बुधरानी पिता स्व. उधवदास बुधरानी 53 वर्ष निवासी नेपियर टाउन सलवार का सूट मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग का व्यवसाय है जिनके परिचित शंकर मंछानी पिता स्व. मोहनदास मंछानी निवासी नेपियर टाउन द्वारा प्लाट विक्रय की प्रवंचना करके प्लाट उसे विक्रय न कर अन्य व्यक्ति मोहन प्रसाद परोहा को विक्रय कर दिया गया। जांच में पाया गया कि जबलपुर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण के स्वीकृत लेआउट के अंतर्गत व्यावसायिक भूखंड खसरा नंबर 451 एवं 446 से 450 के हिस्से की भूमि कुल रकवा (203.35-120) 24402 वर्गफूट का विक्रय अनुबंध 2600 रूपए प्रति वर्गफूत कुल कीमत छ: करोड़ चौतिस लाख पैतालीस हज़ार दो सौ रुपए में तय किया था। कुल 1,50,00,000 अदा किए थे एवं शेष राशि 30 जून 2015 तक भुगतान कर उक्त संपत्ति अपने नाम कर हस्तांतरण करवा लेना तय किया था। संपत्ति शंकर मंछानी एवं शोभा यादव ने किसी परोहा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मोहन प्रसाद परोहा को पंजीकृत हस्तांतरण पत्र 15 नवम्बर 2019 के जरिए विक्रय कर दी गई। शंकर मंछानी द्वारा स्वयं कूटरचित शपथ पत्र तैयार करके कपटपूर्वक जे.डी.ए. जबलपुर में प्रस्तुत कर हानि कारित की गई थी। विक्रय अनुबंध पत्र निरस्तीकरण के लिए 100 रूपये के स्टांप पेपर कूटरचित ढंग से शासकीय दस्तावेज का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई है।
