कॉलेज छात्रा को सरेराह धमकाया रिपोर्ट वापिस लेने बनाया दबाव, प्रकरण दर्ज

जबलपुर। संजीवनी नगर निवासी एक कॉलेज छात्रा के साथ मारपीट करने वाले बदमाश ने रिपोर्ट वापिस लेने का दबाव बनाते हुए उसे रास्ते में रोक लिया और धमकाते हुए चला गया। जिसके बाद पीडि़ता रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक कु. रश्मि चौधरी निवासी संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम.एच. कालेज शास्त्री ब्रिज जबलपुर में पढाई करती हैं।  23 जनवरी की  शाम 6 बजे कॉलेज से घर आयी तो पड़ोस में रहने वाला आनंद चौधरी जो घर के छत के ऊपर रखी पानी की टंकी का पानी ओवर हो जाने से आनंद चौधरी के घर जाने वाली रास्ता में पानी चला गया था इसी बात से आनंद चौधरी एवं उसकी पत्नि कविता चौधरी आये और नाली का गंदा कचरा, गोबर आदि घर में फेंक दिया था  उसके साथ मारपीट की। उसने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर आनंद रंजिश रखे हुए था। जब वे अंधमूक वायपास में बहन प्रिया चौधरी के साथ कॉलेज जा रही थी तभी आनंद चौधरी ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकाने लगा और रिपोर्ट वापिस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

ईडी ने पनीर-मावा फैक्ट्री पर छापा मारा, 27 देशों में फर्जी सर्टिफिकेट से सप्लाई का आरोप

Wed Jan 29 , 2025
मुरैना। कृष्ण मिल्क प्रॉडक्ट्स पर छापामारी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुरैना में कम्पनी के मालिक नरेन्द्र मोदी के गणेशपुरा स्थित आवास और सीहोर स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। घर पर ताला लगे होने की वजह से ईडी अधिकारियों को मेन गेट का ताला तोड़ना पड़ा। मोदी […]

You May Like