सीहोर. नपा द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत तीन सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि विजेन्द्र परमार सहित अन्य मौजूद थे. इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने क्षेत्रवासियों को 30 लाख की सौगात दी.
नपा द्वारा यहां सीसी रोड़ के निर्माण करने का कार्य शुरू कराया गया. यहां सीसी निर्माण होने के बाद एक व्यवस्थित सड़क दिखाई देगी और आने जाने वाले लोगों की सुविधाओं में इजाफा होगा. इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि श्री परमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में लाखों के कार्य कराए गए है, निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाएगा और तय समय में पूरा कराया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नपा की पूरी टीम मॉनिटरिंग कर रही है और समय-समय पर ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं. भूमि पूजन के दौरान मुख्य रूप से नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश कुशवाहा, राहुल राय, लोकेन्द्र वर्मा, आजम नेता के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे.
