सिंधिया से मिले प्रमोद पाण्डे, बताई जनसमस्याएं

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डे ने आज केन्द्रीय संचार मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से संचार भवन मे मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसे तत्काल हल कराने का सिंधिया ने आश्वासन दिया। प्रमोद पाण्डे ने सिंधिया को द एड्रेस कालोनी की भी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने महाराज बाड़े पर बन रही पार्किंग से निकल रहे भूमिगत पानी की समस्या के बारे में सिंधिया को जानकारी दी तथा यहाँ से निकल रहे पानी को शहर में सप्लाई करने का सुझाव दिया। इस पर सिंधिया ने कहा कि इस संबंध में वे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी लेकर दिशा निर्देश देंगे।

Next Post

भारत में बेसबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए एमएलबी ने रिलायंस की राइज़ वर्ल्डवाइड के साथ की साझेदारी

Wed May 20 , 2026
• बेसबॉल को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में होगा बड़ा लाइव कार्यक्रम • डिजिटल कार्यक्रमों और लाइव इवेंट के जरिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा   *मुंबई, 20 मई 2026:* मेजर लीग बेसबॉल (Major League Baseball) ने राइज़ वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) के साथ नई साझेदारी की घोषणा की है। […]

You May Like