नायता मुंडला बस स्टैंड शुरू, नवलखा को कराया खाली

इंदौर. सोमवार से नवलखा बस स्टैंड पूरी तरह से बंद हो गया है. प्रशासन ने नायता मुंडला बस स्टैंड को शुरू करवा दिया है. खास ने यह है कि नवलखा से यात्रियों को प्रशासन ने एआईसीटीएसएल की बसों से निशुल्क नए बस स्टैंड पर भेजा.

पिछले दिनों हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने आईडीए द्वारा निर्मित नायता मुंडला बस स्टैंड को लेकर बस ऑपरेटरों की याचिका को खारिज कर दिया था. साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य शासन के गजट नोटिफिकेशन को जनहित में शासन की पॉलिसी का हिस्सा मानते हुए सही ठहराया था. हाईकोर्ट सिंगल बेंच के ऑर्डर के खिलाफ बस ऑपरेटर संतोष कुमार जायसवाल, राकेश साहू और शंकर यादव ने हाईकोर्ट डबल बेंच में रिट पिटीशन दाखिल की है. हाईकोर्ट डबल बेंच में जस्टिस विवेक रूसिया और विनय कुमार द्विवेदी की कोर्ट आज उक्त रिट पिटीशन खारिज कर प्रशासन के नायता मुंडला बस स्टैंड संचालन को सही ठहराया है. ध्यान रहे कि शासन ने शहर में बढ़ते यातायात और जनहित को ध्यान में रखकर नए बस स्टेंड बनाकर शहर के बाहर से बसें संचालित करने का निर्णय लिया था. आज परिवहन विभाग ने नवलखा बस स्टैंड खाली करने की कारवाई की और यात्रियों को नए बस स्टैंड नायता मुंडला भेजा. यात्रियों को एआईसीटीएसएल ने नए बस स्टैंड तक निशुल्क सेवा दी. एआरटीओ राजेश गुप्ता न बताया कि हाईकोर्ट से स्टे हट गया है। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर नवलखा बस स्टैंड खाली करने के आदेश दिए हैं। आज कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर नायता मुंडला बस स्टैंड शुरू कर दिया है. वहां तक यात्रियों को निशुल्क एआईसीटीएसएल की बसों एसे भेजा जा रहा है. बस स्टैंड पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध है.

आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि नायता मुंडला बस स्टैंड से लगभग 80 बसों का संचालन हरदा, नेमावर, होशंगाबाद एवं बैतूल मार्गों के लिए शुरू किया गया है. बसों के नये संचालन स्थल पर यात्रियों को आधुनिक टर्मिनल पर पार्किंग, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. एसडीएम प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी. इस निर्णय से शहर के भीतर भीड़ वाले नवलखा क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा मिल सकेगी.

 

Next Post

यूट्यूब से सीखी थी नोट छापने की तकनीक, चार गिरफ्तार

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर. बाणगंगा पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने आए चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तर किया है. आरोपियों में दो छात्र और उनके दो रिश्तेदार शामिल हैं, सभी खंडवा और हरदा जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घर पर ही कलर प्रिंटर से नकली नोट […]

You May Like