जिनेवा, 09 दिसंबर (वार्ता) इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अमेरिकन फुटबॉल (आईएफएएफ) ने अपना वैश्विक मुख्यालय ओलंपिक की राजधानी स्विट्जरलैंड के लॉजेन शहर में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। आईएफएएफ की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, “यह कदम अमेरिकन फुटबॉल के खेल के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, जो ओलंपिक आंदोलन के प्रति अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।” आईएफएएफ के अध्यक्ष पियरे ट्रोचेट ने कहा, “यह मत एक स्पष्ट बयान है कि आईएफएएफ और हमारा वैश्विक अमेरिकन फुटबॉल परिवार मानता है कि उसका भविष्य ओलंपिक आंदोलन के केंद्र में है। हमारे मुख्यालय को लॉजेन और मैसन डू स्पोर्ट इंटरनेशनल में स्थानांतरित करना हमारे खेल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और एलए 28 और उसके बाद के लिए हम जो नींव बना रहे हैं, उसे मजबूत करता है।”
Next Post
म्लाबा ने टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग लगाई चार पायदान की छलांग
Tue Dec 9 , 2025
दुबई, 09 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर बड़ी छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गई है। आईसीसी की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार म्लाबा ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की […]

You May Like
-
4 months ago
सूने मकान में सेंध, नकदी-जेवर चोरी
-
9 months ago
तमिलनाडु में एसआईआर कामयाब नहीं होगा: स्टालिन
-
1 year ago
इजरायली सेना ने हूती मिसाइल हमले को रोका
