कदारी गांव के चमत्कारिक कुएं पर श्रद्धालुओं का सैलाब, बीमारियां ठीक होने की चर्चा से उमड़ी भीड़

छतरपुर। जिले से 12 किमी दूर कदारी गांव में इन दिनों एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। यहां अचानक जमीन धंसने से प्रकट हुए कुएं को लोग चमत्कारिक मानने लगे हैं। कुएं की ईंटें 200 से 300 साल पुरानी बताई जा रही हैं। कुएं का पानी पीने और छूने से बीमारियां ठीक होने की बात फैलते ही दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची, तब तक हजारों लोग कुएं के दर्शन के लिए इकट्ठा हो चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं के जल से कई लोगों की पुरानी बीमारियों में राहत मिली है। इसी कारण से श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोग इसे महज संयोग नहीं, बल्कि ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

कदारी गांव का यह कुआं अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और यहां रोजाना श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Next Post

ATM बदल कर युवक के खाते से निकाले 30 हजार रूपये

Mon Sep 8 , 2025
रीवा।शहर के सिविल लाइन थाना अन्तर्गत पडऱा में स्थित एसबीआई के एटीएम के बाहर एक युवक फ्राड़ का शिकार हो गया. बदमाशो ने एटीएम कार्ड बदल कर युवक के खाते से 30 हजार रूपये पार कर दिये. मैसेज आने पर पीडि़त को जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत […]

You May Like