![]()
रीवा।शहर के सिविल लाइन थाना अन्तर्गत पडऱा में स्थित एसबीआई के एटीएम के बाहर एक युवक फ्राड़ का शिकार हो गया. बदमाशो ने एटीएम कार्ड बदल कर युवक के खाते से 30 हजार रूपये पार कर दिये. मैसेज आने पर पीडि़त को जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडि़त अवधेश पाण्डेय पडऱा स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था. जहा पांच हजार रूपये निकाले और चलने लगा तो बाहर खड़े बदमाशो ने कहा कि आप बैलेंस पर्ची निकाल लें. उसके बाद पीडि़त ने बैलेंस पर्ची निकाली इसी दौरान एटीएम कार्ड बड़े चालाकी के साथ बदमाशो ने बदल दिया. कुछ दूर जाने पर दस मिनट बाद पीडि़त के मोबाइल में पैसे निकलने के मैसेज आए. तीन बार में दस-दस हजार रूपये निकाले गये. एटीएम तक जब पीडि़त वापस पहुंचा तो बदमाश भाग चुके थे. फिलहाल पीडि़त ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
