शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

शाहिद कपूर की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर देवा का ट्रेलर फैंस की भारी डिमांड पर समय से पहले रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर में तेज़ रफ्तार, ज़बरदस्त एक्शन और जबरदस्त इंटेंसिटी देखने को मिल रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, वहीं पूजा हेगड़े उनकी प्रेमिका के किरदार में है। ट्रेलर में शाहिद कपूर देव अंबरे के किरदार में पूरी तरह से छाए हुए हैं, उनके एक्शन और जबरदस्त स्टंट्स देख कर फैंस का दिल थम जायेगा। शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी अहम रोल में नजर आ रही हैं, जो कहानी में खूबसूरती और ताकत दोनों का बेहतरीन मेल देती हैं।

रौशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स निर्मित फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म देवा में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के अलावा कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं।

Next Post

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Sat Jan 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जॉन अब्राहम ने फिल्म द डिप्लोमैट की रिलीज की तारीख साझा करते हुए एक्स पर लिखा, साहस और कूटनीति की इस कहानी को जीवन में लाने के लिए सम्मानित महसूस कर […]

You May Like