एकल नल जल ग्राम परियोजना के अमल पर कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकल नल जल परियोजना के माध्यम से लोगों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल नल की अब टोंटी के माध्यम से उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नल-जल योजना के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में एकल ग्राम परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला में यह बात कही गई।

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जल जीवन मिशन की कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आर एल एस मौर्य, यूनीसेफ के राज्य सलाहकार रविन्द्र परिहार, नोडल ऑफीसर वाल्मी मध्यप्रदेश विवेक भट्ट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती मेघा सहित विभागीय अधिकारी एवं चुनी हुई पंचायतों के सरपंच, पंप ऑपरेटर एवं ग्राम स्तरीय समन्वयक उपस्थित थे।

कार्यशाला में राज्य सलाहकार यूनीसेफ रविन्द्र परिहार ने बताया कि मध्यप्रदेश में देवास एवं ग्वालियर के 10 – 10 ग्रामों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हाथ में लेकर इन ग्रामों में एकल नल जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है। इन ग्रामों में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आदर्श नल जल योजना के क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है।

Next Post

रंगवासा में घरेलू विवाद के बीच महिला पर हमला, पति पर केस दर्ज

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर: रंगवासा स्थित प्रिस्म पार्क कॉलोनी में सुबह घरेलू विवाद के दौरान एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया. आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे पति ने आठ माह के बच्चे को जबरन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने पत्नी को गाली-गलौज करते हुए पाइप […]

You May Like