टी-20 विश्वकप: कनाडा ने यूएई को दिया 151 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) हर्ष ठक्कर (50) और नवनीत धालीवाल (34 ) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कनाडा ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 20वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ सात विकेट पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।आज यहां कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 38 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान दिलप्रीत सिंह (11), युवराज सामरा (पांच) और निकोलस कीरटॉ (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद हर्ष ठक्कर और नवनीत धालीवाल की जोड़ी ने पारी को संभाला और रन भी बटोरे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। 13वें ओवर में नवनीत धालीवाल के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। नवनीत धालीवाल ने 28 गेंदों में चार चौके लागते हुए 34 रन बनाये। कनाडा का पांचवां विकेट हर्ष ठक्कर के रूप में गिरा। हर्ष ठक्कर ने 41 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस मोव्वा 21 रन बनाकर आउट हुये। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर साद बिन जफर पांच रन बनाकर आउट हुये। कनाडा ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने पांच विकेट लिये। मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

म्बोको ने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रयबाकिना को हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई

Fri Feb 13 , 2026
दोहा, 13 फरवरी (वार्ता) पिछले कुछ महीनों में, विक्टोरिया म्बोको ने टॉप 15 में पहुँचने के दौरान कई मौकों पर चैंपियन वाली सोच दिखाई है। कनाडा की इस टीनेजर ने शुक्रवार को कतर टोटल एनर्जीज़ ओपन में इसे फिर से दिखाया, फ़ाइनल सेट में ब्रेक डाउन से उबरकर दूसरी सीड […]

You May Like