इंदौर: 5 एकड़ में सिटी फारेस्ट, 51 हजार पौधे लगाएंगे

इंदौर:पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा केसर बाग रोड पर सिटी फारेस्ट विकसित किया जाएगा. इसके लिए निगम द्वारा 5 एकड़ में 51 हजार पौधे लगाए जाएंगे. पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी पौधा लगाएंगे. उक्त पौधरोपण कार्यक्रम के लिए आज महापौर और निगम कमिश्नर ने स्थल निरीक्षण किया.पर्यावरण संरक्षण, शहर में हरियाली बढ़ाने और जलवायु संतुलन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम 5 एकड़ में सिटी फारेस्ट विकसित करेगा.

इसके के लिए निगम ने केशर बाग रोड पर स्थित जमीन का चयन किया है. पौधरोपण कार्यक्रम 11 जुलाई को अयोजित होगा और मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में भाग लेंगे. उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा ने केसर बाग रोड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक व्यवस्था, मंच सहित अन्य कार्यों निर्देश दिए. सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के आदेश दिए.

Next Post

स्थाई कुंभ सिटी की योजना पर लगी अधिकृत मुहर

Thu Jul 10 , 2025
उज्जैन:महाकुंभ 2028 की तैयारी के मद्देनजर विकास प्राधिकरण द्वारा स्थाई कुंभ सिटी की योजना लंबे समय से तैयार की जा रही थी, इस पर बोर्ड बैठक में अधिकृत मोहर लगा दी गई है. लगभग 10 हजार करोड रुपए की राशि से यह योजना किसानों की जमीन पर आकार लेगी.विकास प्राधिकरण […]

You May Like