पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या

मोगा, 14 मार्च (वार्ता) पंजाब के मोगा में गुरूवार की देर रात शिवसेना (बाल ठाकरे) के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। इसी दौरान तीन बदमाशों में उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में 11 साल का एक बच्चा भी घायल हो गया।

पुलिस उप अधीक्षक (सिटी) रविंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्टेडियम रोड पर मंगत राय मांगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर पास के अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगत राय के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिसआरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में जुटी है।

पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है ताकि ये पता किया जा सके कि इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Fri Mar 14 , 2025
इंफाल, 14 मार्च (वार्ता) मणिपुर में इंफाल घाटी स्थित विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीएलए के एक कैडर को इंफाल पश्चिम जिले के सागोलबंद सयांग कुराओ माखोंग से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने टेंग्नौपाल जिले […]

You May Like