रेल्वे कोचिंग डिपो में हंगामा, टेक्नीशियन-बेल्डर भिड़े, चले लात घूसों

सिविल लाइन थाने में काउंटर केस हुआ दर्ज
  जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेल्वे कोचिंग डिपो में टेक्नीशिययन और बेल्डर भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी। एक दूसरे पर लात घूसों से मारपीट कर दी। जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक विक्रम चौधरी निवासी  विद्या सागर बिहार कालोनी का रेल्वे कोचिंग डिपो में केटिंग एण्ड बेगन में टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ हैं।

रात्रि 12 से  सुबह 9 बजे तक नाईट ड्यूटी के बाद घर तरफ जा रहा था तो गेट के पास जितेन्द्र वर्मा खडा होकर यूनियन की बात को लेकर  अभद्रता करते हुए विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ लात घूसो से मारपीट कर चोटें पहुंचा दी। इसी प्रकार  जितेन्द्र कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  रेल्वे कोचिंग डिपो में बेल्डर वन के पद पर पदस्थ हैं।   विक्रम चौधरी ने उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट की है। साथ ही धमकी देते हुए कहने लगा कि  ज्यादा नेतागिरी करता है जान से खत्म कर दूंगा।  हेलमेट, लात घूसो से उसके साथ मारपीट की गई

Next Post

मैराथन में भाग लेने भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित- चौधरी

Thu Jan 9 , 2025
मैराथन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित ग्वालियर: राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की 162 वी जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को व्यसन मुक्त ग्वालियर अभियान के निमित्त विशाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन नशा मुक्त ग्वालियर अभियान की पहली कोशिश […]

You May Like