राम चरण स्टारर पेड्डी में स्पेशल सॉन्ग के लिए शामिल हुईं श्रुति हासन

मुंबई, 04 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन , दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार राम चरण स्टारर की आने वाली फिल्म पेड्डी के स्पेशल सॉन्ग के लिए शामिल हो गयी हैं। फिल्म पेड्डी, में ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसका म्यूजिक पहले ही माहौल बना चुका है, चार्टबस्टर हिट्स दे चुका है और एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।अब इस फिल्म को लेकर और बड़ा अपडेट सामने आया है। पैन-इंडिया सिनेमा की बज़ गर्ल श्रुति हासन फिल्म में एक हाई-एनर्जी स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग इस वक्त चल रही है। 

इससे पहले उन्हें एक और बड़े प्रोजेक्ट वाराणसी के लिए भी अप्रोच किया गया था। इससे साफ है कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में उनकी डिमांड और मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।
फिल्म पेड्डी को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत और बड़े प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 04 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

.....

Next Post

भाजपा की विधानसभा चुनाव में हुई जीत पर फोड़े फटाके

Mon May 4 , 2026
मुलताई। देश के विभिन्न राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव मे हुई भाजपा की जीत पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़ कर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने नगर […]

You May Like